Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनानकमत्ता साहिब से रीठा साहिब और हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर सेवा...

नानकमत्ता साहिब से रीठा साहिब और हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की मांग

नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री दरबार साहिब मे मत्था टेक प्रदेश में सुख शांति की अरदास की। सीएम ने प्रदेशवासियों को बैशाखी की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर पंतनगर से हजूर साहिब, नांदेड़ साहिब, पटना साहिब एवं श्री अमृतसर साहिब से हवाई सेवा तथा नानकमत्ता साहिब से रीठा साहिब हेमकुंड साहिब एवं बदरीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा की मांग की। बृहस्पतिवार देर शाम सीएम गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह ने प्रधान कक्ष में सीएम को सरोपा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां पर सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर गुरवंत सिंह सोनी, सुखवंत सिंह पन्नू, दवेन्दर सिंह, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, डीएम जुगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी आदि थे।
धामी ने जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह से से लिया आशीर्वाद
नानकमत्ता। सीएम ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंच जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डेरे में मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहां पर सुखदेव सिंह नामधारी, लक्खा सिंह बिथा, एसपी मनोज कुमार कत्याल, एसडीएम तुषार सैनी, सीओ सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा आदि थे।
पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री से मिले विधायक बेहड़
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुलाकात कर अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। अचानक सीएम से बेहड़ की मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, गदरपुर विधयक अरविंद पांडेय, मेयर रामपाल सिंह सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। विधायक बेहड़ ने तीन मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। उन्होंने कहा कि लालपुर में स्थित आटोमेटेड स्टेशन में फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इससे ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग परेशान हैं। यदि जल्द ही इसपर कार्यवाही नहीं की गई तो मामले को विधानसभा में भी उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार ने हर विधानसभा से सबका साथ, सबका विकास के तहत 10 योजनाएं मांगी थी। उन्होंने भी किच्छा में कम्युनिटी हाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, स्टेडियम, फायर ब्रिगेड स्टेशन, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, हल्दी-पंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, पंतनगर विवि के क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का निर्माण, नजीमाबाद में सीएचसी स्थापना की योजनाएं दी थी लेकिन उस पर कार्यवाही नहीं हो सकी है। इसके साथ ही किच्छा विधानसभा की निर्धन कन्याओं के विवाह और बीमारी के आर्थिक सहायता के लिए भेजे गए प्रार्थना पत्रों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने आवेदनों को स्वीकृत करने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments