Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्य की आठ चीनी मिलों पर किसानों का 1557 करोड़ बाकी

राज्य की आठ चीनी मिलों पर किसानों का 1557 करोड़ बाकी

काशीपुर। राज्य की सभी आठ चीनी मिलों पर किसानों का 1557 करोड़ 16 लाख 51 हजार रुपये बाकी है। गन्ना आयुक्त हंसा दत्त पांडे ने सभी सरकारी, सहकारी व निजी चीनी मिलों को किसानों का बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया है। गन्ना आयुक्त के प्रशासनिक अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि पेराई सत्र 2022-23 में सहकारी चीनी मिल सितारगंज, बाजपुर, नादेही, कॉरपोरेशन की चीनी मिल किच्छा, डोईवाला, निजी चीनी मिल इकबालपुर, लक्सर, लिब्बरहेडी ने कुल 443 लाख 17 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई की।
चीनी मिलों ने 1112 करोड़ 38 लाख रुपया भुगतान कर दिया है। 12 अप्रैल तक किसानों का चीनी मिलों पर कुल 1557 करोड़ 16 लाख 16 हजार रुपया बाकी है। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेशन की चीनी मिल किच्छा व डोईवाला और सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल सितारगंज, बाजपुर और नादेही पर 1112 करोड़ 38 लाख 39 हजार रुपया और निजी क्षेत्र की चीनी मिल लिब्बरहेडी, लक्सर व इकबालपुर पर 444 करोड़ 78 लाख 12 हजार रुपया बाकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments