Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की...

दवाइयों में गुणवत्ता न मिलने पर 13 फार्मा कंपनियों को नोटिस, रुड़की सहित इन जिलों से गए थे सैंपल

उत्तराखंड में स्थापित दवा कंपनियों से लिए गए दवा के सैंपल जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने पर 13 कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। दवाईयों की गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में अभियान चलाया हुआ है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में लगभग 285 से अधिक फार्मा कंपनियों हैं।
राज्य में बनने वालीं दवाईयों का निर्यात किया जाता है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और राज्य खाद्य औषधि संरक्षा विभाग की ओर से दवाईयों की गुणवत्ता की जांच की गई। राज्य से भेजे गए 13 कंपनियों की दवाईयों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर सही नहीं पाए गए, इन सभी को सीडीएससीओ ने नोटिस जारी कर दिया है। राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह ने बताया कि सीडीएससीओ की ओर से फार्मा कंपनियों को नोटिस जारी होने की सूचना अभी नहीं मिली है, हालांकि सैंपल जांच के लिए जरूर भेजे गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments