Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिवेश बढ़ाने को यूरोप, सिंगापुर और दुबई में होंगे रोड शो, पीमए...

निवेश बढ़ाने को यूरोप, सिंगापुर और दुबई में होंगे रोड शो, पीमए मोदी करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ

उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो करेगी। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हो गए हैं। यूरोप के रोड शो के लिए तैयारी चल रही है। विदेशों में होने वाले इन रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री करेंगे। निवेशक सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, राज्य में बने निवेश के वातावरण का फायदा उठाने के लिए रोड शो और निवेशक सम्मेलन किए जा रहे हैं। राज्य में निवेशक सम्मेलन अक्तूबर या नवंबर में प्रस्तावित किया गया है। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तय तिथि के हिसाब से ही तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन फाइनल होगा।
सम्मेलन से पहले देश और विदेश में रोड शो होंगे। बंगलुरू, इंदौर, दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख बड़े और औद्योगिक शहरों में ये रोड शो होंगे। दुबई और सिंगापुर के रोड शो तय हो गए हैं। देश के प्रमुख शहरों के रोड शो की कार्ययोजना राज्य सरकार की कंसल्टेंट एजेंसी मैकेंजी ग्लोबल और केबीएनजी की टीम तैयार कर रही है। किस शहर में किस तरह का रोड शो होगा, इसका एक रोडमैप तैयार हो रहा है। इस पूरे आयोजन के लिए एक इंवेट मैनेजमेंट कंपनी भी तैनात की जाएगी।
सरकार का इन सेक्टरों में निवेश पर फोकस
पर्यटन क्षेत्र में अगले साल 40 से 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2000 करोड़, उद्यानिकी (सेब व कीवी) के क्षेत्र में 2500 करोड़, 20 विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के संस्थानों की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़, शहरी विकास अवस्थापना के लिए 30 हजार करोड़ का निवेश जुटाना है। उद्योग व अवस्थापना विकास के लिए देश भर के उद्यमियों को आकर्षित करना है। निवेशक केवल टैक्स में छूट मिलने की वजह से निवेश नहीं करते हैं। इसके दूसरे कई और कारण भी होते हैं। उत्तराखंड सरकार ने पिछले एक साल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी नीतियों को काफी आकर्षक बनाया है। उससे निवेश का माहौल बना हुआ है। हम इस वातावरण का फायदा उठाने के लिए एक निवेशक सम्मेलन करेंगे। यह अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री का समय मिलने पर तय होगा। पहले दिन पीएम आएंगे। इससे पहले विदेश और देश में रोड शो होंगे। – आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments