Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना संक्रमण में अल्मोड़ा कुमाऊं के तीन पर्वतीय जिलों में प्रथम

कोरोना संक्रमण में अल्मोड़ा कुमाऊं के तीन पर्वतीय जिलों में प्रथम

अल्मोड़ा। कोरोना की रफ्तार तेज होते ही अल्मोड़ा जिला संक्रमण के मामले में कुमाऊं के चार पर्वतीय जिलों में टॉप पर है। पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ, बागेश्वर में छह, चंपावत में छह है और अल्मोड़ा में इनकी संख्या 18 पहुंच चुकी है। हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके इसे रोकने के प्रति सजगता नहीं दिखाई जा रही। कुमाऊं के चार जिलों में अल्मोड़ा कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर पहले नंबर पर है। यहां पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि यहां एक सप्ताह बाद ही संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच गई है। हर रोज दो से तीन नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इससे निपटने की सभी तैयारी पूरी होने के दावे कर रहा है। पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद भी जिले की सीमा पर जांच शुरू नहीं हो सकी है। जिले के भीतर भी जांच का दायरा सिमटा है जबकि पूर्व की लहरों में जिले की सीमा लोधिया, मोरनौला, भुजान और मोतियापाथर में जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की जाती थी। संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी अब इससे पूरी तरह हाथ पीछे खींचे गए हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है।
टीकाकरण केंद्र में लटके हैं ताले
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है। बावजूद इसके इससे निपटने का प्रमुख हथियार वैक्सीन की एक डोज भी जिले में उपलब्ध नहीं है। वैक्सीन न होने से जिलेभर में खोले गए 50 से अधिक टीकाकरण केंद्रों में ताले लटकाने पड़े हैं। बावजूद इसके कोरोना से मजबूती से निपटने के दावे हो रहे हैं।
बेखौफ हो रही है आवाजाही
अल्मोड़ा। संक्रमण दर बढ़ने के बावजूद भी जिले में कोरोना एडवाइजरी का पालन नहीं हो रहा है। न तो अस्पतालों में ना ही बाजारों में मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों के साथ बाजार में लोग बेखौफ आवाजाही कर रहे हैं। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश हवाई साबित हो रहे हैं।
कोट-
कोरोना की गाइडलाइन जारी की गई है। जांच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। – डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments