Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचुनाव ड्यूटी में लगे ड्राइवर-कंडक्टरों को मानदेय मिले

चुनाव ड्यूटी में लगे ड्राइवर-कंडक्टरों को मानदेय मिले

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने विधानसभा चुनाव ड्यूटी में जाने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों को निश्चित मानदेय देने की मांग की है। इसके साथ ही रात्रि भत्ता और भोजन की सुविधा देने की भी मांग उठाई है।

प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि रोडवेज के विशेष श्रेणी और संविदा के ड्राइवर-कंडक्टरों को किलोमीटर के आधार पर वेतन मिलता है। चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों के किलोमीटर बहुत कम होते हैं। ऐसे में ड्राइवर-कंडक्टरों का वेतन कम हो जाएगा। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे ड्राइवर-कंडक्टरों को रोजाना 250 किमी के हिसाब से भुगतान करने, रात्रि भत्ता देने के साथ ही भोजन और ठहरने की सुविधा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments