Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसस्ता गल्ला विक्रेता बिलों का भुगतान न होने पर नहीं उठाएंगे राशन

सस्ता गल्ला विक्रेता बिलों का भुगतान न होने पर नहीं उठाएंगे राशन

अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की नंदादेवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने पीएम गरीब कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत बांटे गए खाद्यान्न के बिलों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर एक मई से राशन न बांटने का एलान किया। शनिवार को हुई बैठक में संघ के महामंत्री केसर सिंह ने कहा कि जब तक आंगनबाड़ी को वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न का अग्रिम भुगतान विक्रेताओं को नहीं होता है तब तक कोई भी विक्रेता खाद्यान्न का वितरण नहीं करेगा।
संघ के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि ऐसी स्थिति में विक्रेता मई का खाद्यान्न नहीं उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि डोर स्टेप योजना के तहत ठेकेदार राशन खाद्यान्न दुकान तक न पहुंचा कर सड़क में उतार रहे हैं। अधिकतर बोरों में खाद्यान्न कम होने की शिकायत मिल रही है जिसका सीधा नुकसान विक्रेताओं को झेलना पड़ रहा है। गल्ला विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम विभाग को भुगतने होंगे। बैठक में मनोज वर्मा, अभय साह, रानीखेत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बाड़ेछीना अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, सोमेश्वर अध्यक्ष रमेश भाकुनी, संदीप नंदा, राजेंद्र लटवाल, महेंद्र देवड़ी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments