Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएक मई से आगे की यात्रा के लिए आज खुलेगी बुकिंग, यहां...

एक मई से आगे की यात्रा के लिए आज खुलेगी बुकिंग, यहां करें अप्लाई

आईआरसीटीसी के पोर्टल पर मंगलवार से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। 12 बजे पोर्टल खुल जाएगा। जिसमें दूसरे स्लॉट में 1 से 7 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की काफी मांग की है। हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार आईआरसीटीसी को बुकिंग की जिम्मेदारी गई है। हेली सेवा के लिए स्लॉट के हिसाब से टिकटों की बुकिंग की जा रही है। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी ने 25 से 30 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू की थी। तब एक ही दिन में सभी टिकट फुल हो गई थी। अब हेली टिकटों की बुकिंग के लिए 18 अप्रैल को पोर्टल खुलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम ऑनलाइन की जा रही है जबकि 10 प्रतिशत टिकटों को इमरजेंसी कोटे के रूप में रखा गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि मंगलवार से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए दूसरा स्लॉट शुरू किया जाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक होगा।
बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी दिखानी होगी
यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी होगी। जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र को देना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments