Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबेरुखी से खफा प्रेमी प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया,...

बेरुखी से खफा प्रेमी प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया, मजाक समझकर बैठी थी महिला

प्रेमिका की बेरुखी से खफा युवक प्रेमिका के सामने ही फंदे पर झूल गया। प्रेमिका ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे धक्का दे दिया। प्रेमिका पड़ोसियों को बुलाने गई, लेकिन वापस आई तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर सात की है। यहां का रहने वाला शहनवाज पड़ोस की एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम-प्रसंग चला। बीते दो माह पहले महिला ने बातचीत बंद कर दी। शहनवाज ने कई बार कोशिश की, लेकिन महिला बात करने को राजी नहीं हुई। सोमवार सुबह महिला घर में अकेली थी। मौका देखकर शहनवाज भी उसके घर चला गया। यहां दोनों ने एक-दूसरे से करीब एक घंटे तक बात की। शहनवाज उस पर दोबारा से प्रेम-प्रसंग शुरू करने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी।
महिला ने समझा मजाक
इसके बाद शहनवाज ने महिला से कहा कि वह उसके सामने ही फांसी लगा लेगा। इस बात को महिला ने मजाक समझा। कुछ देर में ही शहनवाज महिला के घर के ऊपरी तल पर बने कमरे में चला गया। वहां उसने केबल का तार उठाया और पंखे में बांधने लगा। महिला ने तार खींचा तो शहनवाज ने उसे धक्का दे दिया।
महिला ने रोका तो दे दिया धक्का
इसके बाद युवक ने तार पंखे में बांधकर नीचे कुर्सी रख ली। महिला ने कुर्सी हटाई तो शहनवाज ने फिर उसे धक्का दे दिया। इतने में महिला पड़ोसियों को बुलाने चली गई। कुछ देर बाद एक अन्य महिला को लेकर वहां आई तो देखा कि शहनवाज फंदे पर लटक रहा था। महिला ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहनवाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला दूसरे धर्म की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहनवाज दिहाड़ी मजदूरी करता था। – पीडी भट्ट, एसओ, प्रेमनगर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments