Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमोटर पुल का भूमि पूजन और स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

मोटर पुल का भूमि पूजन और स्कूल भवन का हुआ लोकार्पण

बागेश्वर। विधायक सुरेश गढि़या ने विधानसभा क्षेत्र के हरसीला-पुड़कूनी सड़क को चचई मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए कनलगढ़ नदी में बनने वाले मोटर पुल का भूमि पूजन किया। उन्होंने राउमावि अनर्सा के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया। हरसीला-पुड़कुनी मार्ग को चचई मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए कनलगढ़ नदी में लंबे समय से पुल निर्माण की मांग उठ रही थी। सोमवार को विधायक गढि़या ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि 24 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल का निर्माण 89.02 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
विधायक गढि़या ने राउमावि अर्नसा में 77.32 लाख की लागत से निर्मित आर्ट क्राफ्ट, कंप्यूटर, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय कक्षों के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, मंडल अध्यक्ष भुवन गढि़या, हरीश कोरंगा, खंड शिक्षाधिकारी चक्षुपति अवस्थी, प्रधानाध्यापक कमल नेगी, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments