Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर में झमाझम, कौसानी में हल्की बारिश

बागेश्वर में झमाझम, कौसानी में हल्की बारिश

बागेश्वर। जिले में बढ़ते तापमान के बीच बारिश होने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है। दोपहर बाद जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश हुई जबकि कौसानी समेत अन्य स्थानों में हल्की बारिश हुई। बुधवार सुबह मौसम साफ था। दिन चढ़ने के साथ बादल छाने लगे। दोपहर बाद जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश हुई। लोगों ने बारिश से बचने के लिए छाता का प्रयोग किया। तेज बारिश के बाद मौसम खुल गया। एक बार लोगों को धूप और बारिश का आनंद लेने का भी मौका मिला। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक लौटी और तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। इधर, गरुड़, कौसानी समेत अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments