Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबिगड़ा रहेगा मौसम, पहाड़ में आज भी बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

बिगड़ा रहेगा मौसम, पहाड़ में आज भी बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि, राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
दून में सुहावना रहा मौसम
राजधानी दून में बृहस्पतिवार को मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, दोपहर में चटख धूप होने से गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन शाम करीब चार बजे बादल छा जाने से मौसम सुहावना हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। दून में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments