Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसल्ट में दो दिनों से धधक रहे हैं तीन से अधिक जंगल,...

सल्ट में दो दिनों से धधक रहे हैं तीन से अधिक जंगल, लाखों की वन संपदा नष्ट

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। गर्मी बढ़ते ही जिले के जंगल सुलगने लगे हैं। इस फायर सीजन में अब तक जिले भर में 50 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए हैं। जंगलों को बचाने के दावे हो रहे हैं। सल्ट विकासखंड के तीन से अधिक जंगल बीते दो दिनों से धधक रहे हैं, लेकिन वन विभाग मौके पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में लाखों की वन संपदा जल गई है।
सल्ट के जालीखान, कटरिया, भवाली, अमधार सहित आसपास के जंगलों में बीते दो दिनों से आग धधक रही है। एक किमी से अधिक दायरे तक आग फैल गई है। बड़े-बड़े चीड़ के पेड़ जल रहे हैं। दावानल से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन्य जीवों के अस्तित्व पर भी संकट आ गया है। 48 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। बीते तीन दिनों में ही सल्ट के साथ द्वाराहाट, जागेश्वर रेंज में 15 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गए हैं।
जंगलों से उठने धुएं से सांस के रोगी परेशान
अल्मोड़ा। सल्ट के जंगलों में दो दिन से लगातार आग लगी है। इनसे उठने वाला धुंआ आबादी में फैल गया है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। धुएं से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बुजुर्ग सांस की दिक्कत से जूझ रहे हैं।
कोट
जंगलों में आग लगने की सूचना मिली है। टीम मौके पर भेजकर आग बुझाने के प्रयास हो रहे हैं। कर्मियों की कमी से दिक्कत आ रही है। फिर भी जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। – महेश चंद्र सती, रेंजर, सल्ट।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments