Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उत्तराखंड दौरे तय

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के उत्तराखंड दौरे तय हो गए हैं। नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी आएंगे, जबकि गडकरी सात फरवरी को देहरादून में भाजपा के दृष्टिपत्र को जनता को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छह फरवरी को हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की जनता को वर्चुअली संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया गया कि प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली का फाइनल कार्यक्रम शनिवार को मिलने की उम्मीद है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी में सभा को संबोधित करने के साथ ही घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सात फरवरी को देहरादून पहुंचेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के दृष्टिपत्र को लांच करेंगे। इसके बाद उनका कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। चौहान ने बताया कि पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों के उत्तराखंड दौरे भी चुनाव के दृष्टिगत तय किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने वसंत पंचमी की दी शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने समस्त प्रदेशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती से राज्यवासियों के जीवन में ज्ञान, हर्ष, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने राज्य की बेटियों के लिए शिक्षा व ज्ञान की कामना भी की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति वाले राज्य उत्तराखंड में नारी शक्ति को ज्ञान शक्ति में परिवर्तित करना होगा। घर की सरस्वती बेटियों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करना समाज का समन्वित उत्तरदायित्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments