Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजाम से लोग हो रहे परेशान

जाम से लोग हो रहे परेशान

खटीमा। नगर में इन दिनों जाम की स्थिति बनी है। लोगों का जहां-तहां वाहन पार्क करना, आड़े तिरछे खड़े रहकर सवारियों की टोह लेेने वाले थ्री व्हीलर और मार्ग की दोनों ओर की पटरी पर दुकानों का सजा सामान जाम के प्रमुख कारण हैं। नगर और उसके आसपास चलने वाले टुक-टुक चालकों की संख्या लगभग पांच हजार से अधिक बताई जाती है। टुक-टुक चालक सवारियों की तलाश में बिना किसी प्रतिबंध के मन माफिक स्थान पर खड़े रहकर जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के चलते लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पर रही नगर में जाम की स्थिति से तमाम प्रयास के बाद भी लोगों को निजात नहीं मिल रही है। नगर पालिका जाम की स्थिति से लोगों को राहत दिलाने में दिलचस्पी नहीं लेती है। हटाने के बावजूद बार-बार अतिक्रमण हो रहा है। – रविंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।
व्यापारी अपना सामान फुटपाथ पर सजाते हैं। मार्ग के किनारे टुक-टुक और वाहनों से पट जाते है। व्यापारी अतिक्रमण से राहत पहुंचाने में कोई सहयोग नहीं करते हैं। पुलिस पुन: कार्रवाई करेंगी। – वीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments