Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमानसखंड झांकी का हुआ स्वागत, लोगों के बीच रही आकर्षण का केंद्र

मानसखंड झांकी का हुआ स्वागत, लोगों के बीच रही आकर्षण का केंद्र

अल्मोड़ा। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड की झांकी मानसखंड शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंची। स्थानीय लोगों ने झांकी का स्वागत किया। उन्होंने झांकी के साथ सेल्फी लेकर खुशी जताई। मानसखंड झांकी का नगर के चौघानपाटा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, आनंद बिष्ट सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर झांकी को अन्य हिस्सों के लिए रवाना किया। झांकी 25 अप्रैल तक जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिला है जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग और वनों को शामिल किया गया। इसके लिए उन्होंने शिल्पियों को बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments