Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़क पर दस दिन में रोड़ी डालने का आश्वासन

सड़क पर दस दिन में रोड़ी डालने का आश्वासन

टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा से इंजीनियरिंग कॉलेज तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए आंदोलित संघर्ष समिति ने सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल से वार्ता के बाद दस दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है। बृजवाल ने समिति को आश्वस्त किया कि दस दिन में रोड़ी डालकर सड़क को चलने लायक बना दिया जाएगा। मार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अगले माह फिर से आंदोलन की चेतावनी भी दी है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने संघर्ष समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू किया। ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व विधायक कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल भी धरने पर बैठे थे। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल से फोन पर वार्ता के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया था।
नोडल अधिकारी बृजवाल और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक ने शुक्रवार को ज्ञानखेड़ा जाकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों से वार्ता की। नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दस दिन के अंदर मार्ग पर रोड़ी, मलबा डालकर उसे चलने योग्य बना दिया जाएगा। शासन से जल्द मंजूरी करा पक्का मार्ग भी मनाया जाएगा। इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन राम, ग्राम प्रधान नरी राम, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, खटीमा के रेंजर नित्यानंद भट्ट, लोनिवि के जेई उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
ग्रामीणों को गुमराह कर रहे पूर्व विधायक खर्कवाल : पाठक
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक ने ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग निर्माण को लेकर आंदोलन के समर्थन में आए कांग्रेस नेता पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दस साल तक विधायक रहे खर्कवाल ने कभी सड़क नहीं सुधारी जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सड़क के लिए वन भूमि हस्तांतरण की पहल की है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने पर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments