Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऑफिसर काॅलोनी के लिए खतरा बना है बिजली का खंभा

ऑफिसर काॅलोनी के लिए खतरा बना है बिजली का खंभा

अल्मोड़ा। ऑफिसर कालोनी में झुका हुआ खतरा बना हुआ है। यहां जर्जर हालत में झुका खंभा कभी भी गिर सकता है। इन पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। ऐसे में नगर के अन्य हिस्सों में लोगों के लिए खतरा बने खंभों के बदले जाने की उम्मीद कम ही है। नगर के नरसिंहबाड़ी के समीप ऑफिसर कॉलोनी हैं। जहां जिले के उच्चाधिकारियों का निवास है। यहां लंबे समय से जर्जर होकर झुका बिजली का खंभा खतरा बना है। वहीं नगर के लोअर माल रोड, जोशी खोला, मल्ला ओड़खोला सहित अन्य स्थानों पर भी कई खंभे खतरे का सबब बने हैं, जिन्हें बदलने की जरूरत है। ये खंभे कभी भी गिर सकते हैं। जब ऑफिसर काॅलोनी में ही जर्जर खंभे को बदलने की कार्रवाई नहीं हो रही है तो अन्य स्थानों पर इन्हें बदले जाने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा, इसे समझा जा सकता है।
कोट
जर्जर हो चुके बिजली के खंभों को चिह्नित कर उन्हें बदलने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही खतरा बने खंभों को बदला जाएगा। – कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments