Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएसटीएच की ओपीडी में 1664 रोगी पहुंचे

एसटीएच की ओपीडी में 1664 रोगी पहुंचे

हल्द्वानी। मेडिकल काॅलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1664 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। सामान्य तौर पर ओपीडी में औसतन 1400 रोगी पहुंचते हैं लेकिन सोमवार को संख्या 1664 पहुंच गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ईद और रविवार के कारण अस्पताल की ओपीडी बंद थी, दाे दिन बाद अस्पताल खुला था। सबसे अधिक रोगी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने 285 मरीज देखे। टीबी एवं चेस्ट रोग व नेत्र रोग में 190-190, ईएनटी में 155, सर्जरी में 150 रोगी पहुंचे। हड्डी रोग विभाग समेत अन्य विभागों में लंबी लाइन लगी रही। रेडियोथेरेपी विभाग में भी 25 से 30 रोगी पहुंचते थे, यहां ओपीडी 50 पहुंच गई। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कुछ ओपीडी में शाम 4:30 तक रोगियों को देखा गया। इमरजेंसी में भी काफी संख्या में रोगी पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments