Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिला योजना का बजट तय करने में ली जाए जिपं की राय

जिला योजना का बजट तय करने में ली जाए जिपं की राय

बागेश्वर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक में जिला योजना का बजट जिला पंचायत की राय लेकर तय किया जाए। जिला पंचायत की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके लिए पर डीएम और सीडीओ को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य वित्त के 9.01 और 15वें वित्त के 2.98 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिपं सदस्यों के प्रस्तावों के अनुरूप योजनाएं सम्मिलित करते हुए 52.27 करोड़ का अनुमानित बजट पेश किया गया।
चर्चा के बाद बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट सभी जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों और सुझावों को सम्मिलित कर बनाया गया है। प्रत्येक जिपं क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा गया है। बैठक में पंचायत दिवस के मौके पर केक काटा गया। जिपं सदस्य प्रभा गढि़या को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, गोपा धपोला को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, जनार्दन लोहुमी, गोपाल किरमोलिया, पूरन सिंह गढि़या, रूपा कोरंगा, इंद्रा परिहार, भावना दोसाद, वंदना ऐठानी, नवीन नमन, चंदन रावत, सुनीता आर्या आदि मौजूद थे। संचालन एएमए राजेश कुमार ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments