Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रभावितों से मांगे सुझाव, जोशीमठ आपदा की रिपोर्ट लेकर आज लौटेगी राष्ट्रीय...

प्रभावितों से मांगे सुझाव, जोशीमठ आपदा की रिपोर्ट लेकर आज लौटेगी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम

आपदा के बाद जोशीमठ की स्थिति का आंकलन करने के लिए पहुंची पीडीएनए की टीम रिपोर्ट लेकर बुधवार यानि आज लौट जाएगी। पीडीएनए की 15 सदस्यीय छह टीमों ने जोशीमठ के सुनील से लेकर मारवाड़ी और रविग्राम तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पानी, सड़क, भूखंड व पर्यटन को हुए नुकसान पर रिपोर्ट तैयार की है। अब टीम इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार के सम्मुख रखेगी।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) की 15 सदस्यीय टीम 22 अप्रैल को जोशीमठ पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रभावितों के साथ बैठक कर आपदा पर उनके सुझाव लिए। टीम के सदस्यों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवाज और पुनर्वास, स्थानीय अवसंरचना, सार्वजनिक भवन, नागरिक सुविधाओं, पेयजल, सफाई, पर्यटन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, रिकवरी कंस्ट्रक्शन पर रिपोर्ट तैयार की है। अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पीडीएनए की छह टीमें गठित की गई हैं। अलग-अलग विषयों में निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई है। टीम आज लौट जाएगी और अपनी रिपोर्ट को सरकार के सम्मुख रखेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments