Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान नहीं देने वाले संस्थानों से करोड़ों की...

कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान नहीं देने वाले संस्थानों से करोड़ों की वसूली, पढ़ें पूरी खबर

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के 98 प्रतिशत से अधिक दावों का निस्तारण 10 दिनों के अंदर कर दिया। जबकि 82 प्रतिशत से अधिक दावों का निस्तारण केवल तीन दिनों के अंदर किया। वहीं, भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं करने या अनियमितता बरतने वाले 31 संस्थाओं से वसूली की है। इसमें कई सरकारी संस्थान भी शामिल हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर के अनुसार कई संस्थान भविष्य निधि अंशदान समय से जमा नहीं कर रहे थे। उन पर कार्रवाई की गई है। नगर पालिका श्रीनगर की ओर से कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं किया जा रहा था। ईपीएफओ की ओर से एक करोड़ 27 लाख, 15 हजार 830 रुपये की वसूली की गई है।
वहीं, उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से एक करोड़, 49 लाख, 4 हजार 289 रुपये, नगर पालिका उत्तरकाशी से 88 लाख, 15 हजार, 342 रुपये, नगर पालिका जोशीमठ से 62 लाख, 40 हजार, 736 रुपये, नगर पालिका कोटद्वार से 46 लाख, 63 हजार, 154 रुपये, टिहरी दुग्ध उत्पादक संघ से 15 लाख, 54 हजार, 46 रुपये समेत कुल 31 संस्थाओं से करोड़ों की वसूली की गई है। बताया कि गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार से संबद्ध कन्या गुरुकुल महाविद्यालय राजपुर रोड के संबंध में भी शिकायत प्राप्त हुई। जांच में अनियमितता पाए जाने पर 52 लाख, 27 हजार, 409 रुपये का देय निर्धारित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments