Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना में करें तीन साल का प्लान तैयार

मुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना में करें तीन साल का प्लान तैयार

धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने सड़क, बिजली, पानी से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से उठाए। इस दौरान सदस्यों को मुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना के तहत तीन साल का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने डीएम के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीएमजेएसवाई के कार्यों पर असंतोष जताया। साथ ही सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रास्तों को ठीक करने, पेयजल आपूर्ति बहाल करने, सभी को उपजाऊ भूमि का मुआवजा राशि देने की मांग की।
खुमती प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने रोलताली गांव में झुके हुए पोल को एक साल बाद भी ठीक नहीं किया। इस पर पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा ने संबंधित विभाग को समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा है। गलाती के धामी गांव में बिजली के खंभों को अब तक नहीं बदला गया है। ग्राम प्रधानों ने खुमती, स्याकुरी, जुम्मा के स्कूल में चहारदीवारी, स्कूल भवनों की मरम्मत, विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के मुद्दे उठाए। बैठक में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न पेंशन और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में धारचूला एसडीएम दिवेश शासनी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments