Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसात ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सात ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नगर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी के आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सात ग्राम स्मैक और एक तराजू, 4200 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत टीम के साथ चेकिंग पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि बाबा के भेष में एक व्यक्ति स्मैक की तस्करी करने के लिए आ रहा है। आनंद वन समाधि कट रोड़ीबेलवाला के पास बाइक पर आ रहे शख्स को रोका। पुलिस को देख वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उससे स्मैक बरामद हुई। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी सत्यप्रकाश गिरी निवासी गाजीवाली हिमालय स्कूल के पास श्यामपुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments