Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर...अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये...

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर…अब हरिद्वार से हर रविवार चलेगी ये सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन

अब बड़ोदरा के लिए हरिद्वार जिले से हर रविवार को सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। गर्मी के दिनों यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए रेलवे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच के अलावा स्लीपर और सामान्य कोच लगाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह के अनुसार साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी। बताया कि बड़ोदरा से हर शनिवार हरिद्वार के लिए यह ट्रेन चलेगी। जबकि हर रविवार को हरिद्वार से बड़ोदरा के लिए यह ट्रेन चलेगी।
आठ ट्रेन में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाफे को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से आठ ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि आंनद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी के बीच चलने वाले ट्रेन में 29 अप्रैल से एक मई तक, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेन में 30 अप्रैल से दो मई तक कोच बढ़ाए जाएंगे। देहरादून-इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन में 29 अप्रैल से पांच मई तक, इंदौर-देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन में 30 अप्रैल से छह मई तक, उज्जैन-देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन में तीन और चार मई तक, देहरादून-उज्जैन के बीच चलने वाली ट्रेन में दो से तीन मई तक, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी के बीच चलने वाली ट्रेन में चार मई और गाजीपुर सिटी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली सभी ट्रेन में पांच मई को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments