Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली किशोरी

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली किशोरी

काशीपुर। प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली किशोरी को परिजनों ने पति-पत्नी की मान्यता देते हुए विवाह कराने का प्रयास किया, लेकिन किशोरी के नाबालिग होने के चलते क्षेत्र के पंडितों ने शादी कराने से इनकार कर दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर युवक की मंगेतर भी पहुंच गई और खूब हंगामा किया। बाद में बिना ब्याहे ही किशोरी प्रेमी के घर चली गई। नगर निवासी एक किशोरी का प्रेम प्रसंग ठाकुरद्वारा के युवक से चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले युवक की सगाई रामपुर जनपद के गांव भाऊपुरा निवासी एक युवती के साथ हो गई। कुछ दिन बाद दोनों की शादी भी होने वाली थी। 23 अप्रैल की रात युवक अपने दोस्त के घर काशीपुर आया आया हुआ था।
युवक की प्रेमिका रात एक बजे अपने प्रेमी के पास जा पहुंची। जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में गृह स्वामी ने पकड़ लिया और युवती के परिजनों को बुला लिया। जिसके बाद युवती के पिता ने पैगा चौकी में युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर जबरन शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया। परिजन उनकी शादी की तैयारी करने लगे। इस पर युवक की मंगेतर ने पैगा पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। लोगों और पुलिस के समझाने पर वह कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर चली गई। लगभग 10 घंटे तक चले इस ड्रामे ने तब जोर पकड़ लिया जब किशोरी की उम्र सिर्फ 15 साल होने पर सभी पंडितों ने फेरे कराने से मना कर दिया। इस तरह परिजनों की सहमति पर किशोरी बिन फेरे लिए अपने प्रेमी के घर चली गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments