Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचुनाव मैदान में उतरे 40 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति, जानें किस पार्टी में...

चुनाव मैदान में उतरे 40 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति, जानें किस पार्टी में कितने ‘धनकुबेर’ उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार 40 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, उत्तराखंड इलेक्शन वॉच की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। विदित है कि राज्य में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में कुल 632 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमे से 626 के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। इसमें से 252 प्रत्यशियों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक है। 2017 के चुनावों में 31 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति थे।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के प्रदेश संयोजक मनोज ध्यानी ने बताया कि इस रिपोर्ट में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्यशियों की शैक्षणिक, आपराधिक और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण किया गया है। बीजेपी में 70 में से 60 (86 प्रतिशत), कांग्रेस में 70 में से 56 (80 प्रतिशत), आप में 69 में से 31 (45 प्रतिशत), बीएसपी में 54 में से 18 (33प्रतिशत) और 42 में से 12 (29 प्रतिशत) यूकेडी के उम्मीदवार करोड़पति हैं।

मुख्य दलों में कांग्रस के 70 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति ₹ 6.93 करोड़ है। बीजेपी के 70 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति ₹ 6.56 करोड़, आप के 69 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति ₹ 2.95 करोड़, यूकेडी के 42 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति ₹ 2.79 करोड़ और बीएसपी के 54 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति ₹ 2.23 करोड़ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments