Tuesday, February 17, 2026
Homeअपराधअवैध शराब के साथ एक धरा

अवैध शराब के साथ एक धरा

पौड़ी कोतवाली के उपनिरीक्षक वजिंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान शिव दयाल सिंह को थाना तिराहा पौड़ी के पास से एक चौपहिया वाहन के साथ 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी ने अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने और अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब पर अंकुश लगाने को लेकर यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में कांस्टेबल कुलदीप, आशीष, शेखर सैनी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments