Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजंगल में आग लगा रहे युवक को पकड़कर ला रही टीम पर...

जंगल में आग लगा रहे युवक को पकड़कर ला रही टीम पर हमला

हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के अंतर्गत दमुवाढूंगा के जंगल में आग लगा रहे युवक को पकड़कर ला रही वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिससे वन बीट अधिकारी समेत दो वनकर्मी घायल हो गए। पकड़े गए युवक को छुड़ाकर हमलावर फरार हो गए। वन विभाग की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को दमुवाढूंगा के जंगल में लगी आग बुझाने के लिए टीम को भेजा गया था। आग बुझाकर शाम करीब चार बजे टीम लौट रही थी। तभी आबादी के पास सटे जंगल (हैड़ाखान बीट) में धुआं उठते देखा। टीम जब मौके पर पहुंची तो कुमाऊं कॉलोनी निवासी मोनू को जंगल में आग लगाते पकड़ लिया। जब उसे पकड़कर ले जाने लगे तो उसके परिचितों ने टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने टीम के साथ मारपीट की और पकड़े गए युवक को छुड़ा ले गए। हमले में वन बीट अधिकारी राजीव जोशी और दैनिक श्रमिक मोहित नेगी घायल हो गए। बेस अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। देर रात बेस काठगोदाम थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने हमला करने मोनू, नवीन चंद्र, हेमा देवी और और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। साथ ही वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments