Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्राप कटिंग निरीक्षण के दौरान डीएम ने काटीं गेहूं की बालियां

क्राप कटिंग निरीक्षण के दौरान डीएम ने काटीं गेहूं की बालियां

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बिलखेत गांव में गेहूं की क्राप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गेहूं की बालियां काटीं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने डीएम के सामने कई समस्याएं उठाई। गांव के किसान जैंत सिंह के खेत के 30 वर्ग मीटर के प्लाट में उपज का अनुमान लगाने के लिए गेहू की कटिंग की गई। क्राप कटिंग के आधार पर ही प्राप्त पैदावार के आंकड़ों से फसलों की क्षति का आंकलन किया जाता है। निर्धारित 30 वर्ग मीटर के प्लाट में 14.200 किलो गेहूं की बालियां प्राप्त हुई। अनुमान लगाया गया कि 30 वर्ग मीटर के प्लाट से 7.950 किलो पैदावार होगी।
निरीक्षण के दौरान प्रधान दयाकृष्ण खोलिया ने डीएम से ग्राम पंचायत में क्षतिग्रस्त पंचायत भवन का पुनर्निर्माण कराने, गैराड़ मोटर मार्ग का विस्तारीकरण, प्राथमिक विद्यालय बिलखेत तक सीसी मार्ग, पुलिया निर्माण कराने, आंगनबाड़ी केंद्र बिलखेत और खूना में भवन निर्माण कराने, बिलखेत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तैनाती कराने, हाईस्कूल गैराड़ का उच्चीकरण कराने, प्राथमिक विद्यालय बिलखेत में स्थायी अध्यापक नियुक्त कराने, वलना क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र स्वीकृत कराने की मांग की। भ्रमण में अपर संख्याधिकारी विनोद किस्वाण आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments