Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहेली टिकटों की बुकिंग के लिए एक मई को खुलेगा पोर्टल, सात...

हेली टिकटों की बुकिंग के लिए एक मई को खुलेगा पोर्टल, सात मई से आगे की यात्रा के लिए होंगे

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए एक मई को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। तीर्थयात्री सात मई से आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकेंगे। केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग इस बार आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है। सिरसी, फाटा, गुप्तकाशी से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए 7 मई तक टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। 8 अप्रैल को आईआरसीटीसी ने 25 से 30 अप्रैल तक बुकिंग स्लॉट खोला था। जिसमें एक ही दिन में सभी टिकट बुक हो गई थी। इसके बाद 18 अप्रैल को दूसरा बुकिंग स्लॉट खोला गया था। इसमें एक से सात मई तक की टिकट भी एक ही दिन में फुल हो गई थीं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि सात मई से आगे की यात्रा के लिए एक मई से हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी। टिकट बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments