Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपंजीकरण पर 3 मई तक लगी रोक, खराब मौसम को देखते हुए...

पंजीकरण पर 3 मई तक लगी रोक, खराब मौसम को देखते हुए शासन ने लिया फैसला

केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा। यात्री दिनभर पंजीकरण काउंटर पर केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण की जानकारी लेते रहे और तीन धाम का पंजीकरण करा यात्रा पर जा रहे हैं चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी।
मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश तीर्थयात्री तीन धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ) का पंजीकरण करवा कर इन धामों की यात्रा पर जा रहे हैं। महाराष्ट्र से आए गजानंद और राजस्थान से आए गुमान सिंह ने बताया कि उन्हें चारधाम की यात्रा करनी थी, लेकिन जानकारी मिली कि केदारनाथ के लिए 3 मई तक पंजीकरण पर रोक है। ऐसे में तीन धामों के लिए पंजीकरण कराया है। केदारनाथ के खराब मौसम को देखते हुए शासन के आदेश पर केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 3 मई तक रोक दिया गया है। स्थिति सामान्य होने और शासन से आदेश मिलने के बाद पंजीकरण शुरू किया जाएगा। – नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments