Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहाथीपांव मार्ग पर अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिरे बिहार...

हाथीपांव मार्ग पर अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिरे बिहार से घूमने आए दो युवक, SDRF ने निकाला

मसूरी हाथीपांव मार्ग पर रविवार तड़के दो युवक अंधेरे में पैर फिसलने से खाई में गिर गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और युवकों को रस्क्यू कर बाहर निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंधेरा होने से बाहर निकालने में आई परेशानी
जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष को मसूरी-हाथीपांव मार्ग पर लंबीधार माइंस के पास दो युवकों के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना पर सहस्रधारा टीम के मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम बिना देर किए वहां पहुंची। दोनों युवक युवक उत्कर्ष कुमार(21) निवासी बिहार और अमरजीत सिंह चौहान(22) पुत्र राम दयाल चौहान, निवासी बिहार करीब 120 मीटर गहरी खाई में गिरे हुए थे। टीम ने घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए रस्सी की सहायता से घायल युवकों को बाहर निकाला।
गाजियाबाद से घूमने आए थे मसूरी
युवकों ने बताया कि वे दोनों गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं और मसूरी घूमने आए हुए थे। लेकिन वे अंधेरे में पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments