Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड2551 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

2551 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

रुद्रपुर/काशीपुर। जवाहर नवोदय स्कूल की छठी कक्षा के लिए शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। 80 सीटों के लिए 2551 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 556 बच्चे अनुपस्थित रहे। रुद्रपुर के गुरुनानक बालिका इंटर, सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज समेत जिलेभर में बनाए गए सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक प्रवेश परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर अभिभावक सुबह साढ़े 10 बजे ही परीक्षार्थी बच्चों को लेकर पहुंच गए थे। प्रधानाचार्य कंचन जोशी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 3107 बच्चे पंजीकृत थे लेकिन परीक्षा में 2551 शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के लखनऊ संभाग, जयपुर संभाग,चंडीगढ़,पूणे, हैदराबाद, शिलांग, पटना, हैदराबाद, भोपाल संभाग के सभी 629 जवाहर नवोदय स्कूलों में प्रवेश परीक्षा एक साथ हुई। प्रवेश परीक्षा का परिणाम जून के पहले पखवाड़े में आने की संभावना है। इधर, काशीपुर के राबाइंका में प्रवेश परीक्षा के लिए 570 बच्चे पंजीकृत थे जिसमें से 455 ने परीक्षा दी और 115 अनुपस्थित रहे। नोडल अधिकारी व बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि 24 कक्षों में आयोजित परीक्षा के लिए 30 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments