Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाक्सिंग रिंग का प्लेटफार्म और रोप खराब, कैसे पंच मारें बॉक्सर

बाक्सिंग रिंग का प्लेटफार्म और रोप खराब, कैसे पंच मारें बॉक्सर

हल्द्वानी। शहर के बीच स्थित हल्द्वानी के खेल मैदान के एक कोने में बना बॉक्सिंग रिंग अब खिलाड़ियों के पंच के लायक नहीं रहा। रिंग में न तो प्रशिक्षण हो सकता है न ही यह ज्यादा भार सह सकता है। इतना ही नहीं, कोच न होने के कारण 15 फरवरी से यहां किसी भी तरह का कोई खेल भी नहीं हो सका है। रिंग की हालत देख दो माह पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की पहल पर खेल विभाग ने इसे बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं जा सका है।
फिलहाल बाक्सिंग रिंग में ताला लटका पड़ा है। रिंग का प्लेटफार्म खराब हो चुका है। रोप (रस्सी) जगह-जगह से कमजोर हो गई है। रिंग के चारों तरफ झाड़ियां, कूड़ा-करकट फैला हुआ है। सुबह शाम यहां तकरीबन 40-50 खिलाड़ी प्रैक्टिस करने आते थे लेकिन कोच न होने से ढाई माह से नहीं आ रहे हैं। जिला खेल अधिकारी राशिका सिद्दीकी ने बताया कि कुमाऊं आयुक्त ने रिंग बदलने के लिए बजट जारी कर दिया है। इसके टेंडर हो चुके हैं। जल्द नया रिंग खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments