Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड13,000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह कर पांच वर्ष की नंदा ने...

13,000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह कर पांच वर्ष की नंदा ने रचा कीर्तिमान, माता-पिता को दिया श्रेय

सिर्फ पांच साल की उम्र में नगर की बेटी नंदा देवी ने पांच पर्वतारोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी साल अप्रैल में नंदा देवी ने 13000 फुट की चंद्रशिला चोटी फतह की है। नंदा को पर्वतारोहण की प्रेरणा पर्वतारोही पिता अनित और पर्वतारोही मां टुसि से मिली है। नैनीताल के मल्लीताल बाजार निवासी और इंडियन माउंटेनियरिंग फेडरेशन (आईएमएफ) की सदस्य मां टुसि का दावा है कि पांच वर्ष की उम्र में पांच पर्वतारोहण और चार वर्ष की उम्र में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंची नंदा देश की पहली बाल पर्वतारोही है। अब तक आईएमएफ समेत गूगल में यह मुकाम किसी के नाम दर्ज नहीं है। टुसि ने बताया कि 2019 में 10500 फुट पर स्थित डोरिटल से पर्वतारोहण के दौरान नंदा देवी पहली बार उनके साथ थी। तब वह मात्र डेढ़ वर्ष की थी। इसके बाद 2021 में वह उनके साथ यमुनोत्री पहुंची। छह नवंबर 2017 को जन्मी नंदा पहली कक्षा में अध्ययनरत है।
आठ माह की उम्र में पहुंची थी गंगोत्री
टुसि ने बताया कि पहली बार नंदा ने उनके साथ गंगोत्री का दौरा किया तब वह आठ महीने की थी। इसके बाद 2019 में लेह और लद्दाख भी देखा। आसानी से करती हैं साहसिक गतिविधि : पर्वतारोही नंदा ने बताया कि वह अपने माता पिता के सपनों को पूरा कर पर्वतारोहण में विश्व में शीर्ष पर पहुंचना चाहती हैं। माता व पिता से पर्वतारोहण की बारीकियां सीख रहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments