Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलोकसभा के लिए करेंगे दावेदारी : डॉ. महेंद्र पाल

लोकसभा के लिए करेंगे दावेदारी : डॉ. महेंद्र पाल

बाजपुर। उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि आगामी संसदीय चुनाव में वह नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी करेंगे। कर्नाटक में कांग्रेस का परचम लहराएगा। रविवार को रामपुर रोड स्थित कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ऊर्फ सोनू के आवास पर पाल ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। राज्य का युवा वर्ग रोजगार को लेकर चिंता में हैं। कांग्रेस शासन काल में स्थापित हुए उद्योग बंदी के कगार में पहुंच चुके हैं। लालकुआं-खटीमा, काशीपुर-धामपुर रेल लाइन कार्य सर्वे तक ही सीमित रह गया है। बाजपुर के 20 गांव की भूमि प्रकरण को लेकर कांग्रेस गंभीर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चार हजार किमी यात्रा ऐतिहासिक रही है। कहा कि वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने डॉ. पाल का स्वागत किया। वहां जितेंद्र शर्मा, नासिर हुसैन, रेशम, सादक हुसैन, बहादुर भंडारी, साबिर, तनवीर अहमद, जैदी खान आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments