Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकुमाऊंनी नृत्य कर अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया

कुमाऊंनी नृत्य कर अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया

सितारगंज। इंडस नेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों का कुमाऊंनी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। साधूनगर स्थित स्कूल में ग्रुप के चेयरमैन दिनेश जोशी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां संस्कृति जीवंत होती है, वहीं आने वाली पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति की पहचान मिलती है। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली नृत्य के साथ ही राजस्थानी नृत्य व पंजाबी भांगड़े की प्रस्तुति दी। वहां पर प्रबंधक भुवनेश सिंह, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र बृजवासी, कविता जोशी, नितेश वर्मा, कमल जोशी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments