Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडाक विभाग : पांच लाख खातों में तीन साल से लेनदेन बंद

डाक विभाग : पांच लाख खातों में तीन साल से लेनदेन बंद

हल्द्वानी। जिले के डाकघरों में पांच लाख खातो में बीते तीन सालों से लेन-देन बंद चल रहा है। केवाईसी पूरी नहीं होने खाते असक्रिय बने हुए हैं। विभागीय अधिकरियों के अनुसार बंद पड़े खातों में अधिकतर जीरो बैलेंस खाते हैं। दिसंबर 2022 में भारत सरकार से जारी सर्कुलर में 31 मार्च 2023 तक सभी खातों को मोबाइल नंबर लिंक कराने के निर्देश दिए गए थे। पूरे जिले के डाकघरों में लोगों की ओर से बचत के लिए खाेले गए पांच लाख खातों में अब तक मोबाइल नंबर लिंक नहीं हो पाया है। विभाग को रिकॉर्ड में दर्ज बैंक खाताधारकों के नंबर भी बंद मिले हैं। इसी कारण इन खातों में जमा राशि को अब विभाग सिटीजन वेलफेयर फंड में स्थानांतरित करने की कवायद में लगा हुआ है।
क्लेम के लिए खाताधारक को कराना होगा केवाईसी
हल्द्वानी। डाकसेवा विभाग के अधिकरियों के अनुसार अगर कोई खाताधारक फंड में जमा राशि के लिए क्लेम करता है तो उसे सबसे पहले केवाईसी की प्रक्रिया से गुजरना होगा। विभाग हर महीने खाताधारकों की अपडेट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाता है। इसे पढ़कर खाताधारक जानकारी लेने के बाद खाते की राशि के लिए क्लेम कर सकते हैं। बंद पड़े खातों से पैसा सिटीजन वेलफेयर फंड में स्थानांतरित किया जा रहा है। क्लेम करने वाले खाताधारकों को केवाईसी के बाद उनकी धनराशि रिफंड की जा सकेगी। – विपिन कुमार, इंचार्ज, बचत बैंक नियंत्रण संगठन प्रधान डाकघर हल्द्वानी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments