Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज भी खराब रहेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, तीर्थयात्रियों को यात्रा न...

आज भी खराब रहेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
तीर्थयात्रियों को नियंत्रित करने की दी सलाह
पांच मई तक भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने संबंधित अधिकारियों को चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने की सलाह दी है। यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जाने की संभावना जताते हुए सड़कों से बर्फ हटाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments