Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखण्डएयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप,...

एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शरीर पर हैं चोट के निशान
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments