Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

नैनीताल में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

नैनीताल। बीते चौबीस घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्तव्यस्त है और पर्यटक गतिविधियां ठप हो गई हैं। बारिश से नाले उफान पर आ गए और माल रोड समेत कई जगह जलभराव हो गया। इसके चलते स्थानीय लोगों, सैलानियों और स्कूली बच्चों को फजीहत उठानी पड़ी। बारिश के चलते नैनीताल-भवाली रोड घंटे भर तक बंद रही जबकि रूसी बाईपास पर भी मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। नैनीताल में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था और आसमान बादलों से घिरा था। दोपहर डेढ़ बजे बाद घंटेभर तक तेज बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। इस दौरान बारिश से बचने के लिए अधिकतर सैलानी होटल, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानों की शरण लिए रहे।
तेज बारिश के चलते लोअर माल रोड पर कई जगह और दर्शनघर पार्क के पास जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब नैनीताल-भवाली रोड पर कैलाखान के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया जिससे यातायात ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर लोनिवि के अधिकारियों ने जेसीबी भेजकर सड़क को खुलवाया। शाम साढ़े चार बजे के करीब इस रोड पर यातायात सुचारू हुआ। रूसी बाईपास पर भी मलबा आने से यातायात बाधित रहा। राइंका के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पवार के मुताबिक सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। खबर लिखे जाने तक बारिश तो थम गई थी लेकिन आसमान बादलों से पूरी तरह घिरा हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments