Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीजीपी पहुंचे केदारनाथ, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीजीपी पहुंचे केदारनाथ, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जनपद रुद्रप्रयाग के अपने 2 दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होने इस दौरान केदारनाथ मन्दिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और धाम में तैनात पुलिस बल की बैठक ली।  

इस दौरान उन्होने पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवासीय व खाने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीजीपी ने धाम में नियुक्त पुलिस बल के लिए व्यवस्थायें दुरुस्त होने के साथ पुलिस कार्मिकों को उच्च कैलोरी युक्त खाघ पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया कि मन्दिर से सम्बन्धित ड्यूटियों को सेक्टर में विभाजित कर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करायें। किसी प्रकार की वीआईपी ड्यूटी इत्यादि होने पर रुटीन की ड्यूटियां प्रभावित न होने पायें।

इसके अलावा उन्होंने यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित कर उनके अनुभव जाने। डीजीपी ने केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही अपनी यात्रा करें। जिन लोगों को हृदय रोगों की समस्या, बीपी की समस्या है, उनको अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, वे इनसे सम्बन्धित नापने के उपकरण, जरूरी दवाईयां लेकर चलें।

उन्होने अपील की कि उत्तराखण्ड पुलिस आपकी सुगम यात्रा कराने हेतु प्रतिबद्ध है, फिर भी आपके स्तर से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यहां की ऊंचाई काफी है, ऑक्सीजन की समस्या हो सकती है, मौसम परिवर्तन की जानकारी जरूर रखें।

इस अवसर पर केदारनाथ धाम में पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, चैकी प्रभारी केदारनाथ सहित निरीक्षक गण व धाम में तैनात पुलिस बल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments