Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनगर पालिका के कार्यवाहक प्रधान लिपिक निलंबित

नगर पालिका के कार्यवाहक प्रधान लिपिक निलंबित

गदरपुर। ऋण पास कराने के एवज में ली गई धनराशि का वीडियो वायरल होने के बाद नगरपालिका कार्यालय के कार्यवाहक प्रधान लिपिक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अधिशासी अधिकारी (ईओ) को सौंपी गई है। शुक्रवार को बाजपुर निवासी भूपेंद्र सिंह पन्नू ऋण पास कराने के एवज में नगर पालिका में कार्यरत कार्यवाहक प्रधान लिपिक एससी गुप्ता से मिलने आए थे। भूपेंद्र ने ऋण पास कराने के लिए बनने वाली फाइल के लिए एसपी गुप्ता को दो हजार रुपये दिए थे। भूपेंद्र के साथ आए व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।
दो दिन बाद एसपी गुप्ता का लोन पास कराने के लिए दो हजार रुपये लेने का वीडियो और खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस के निर्देश पर कार्यवाहक प्रधान लिपिक एसपी गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच ईओ जगदीश चंद्रा को सौंपी गई है। निलंबित एसपी गुप्ता ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार की कोई रिश्वत नहीं ली है। फाइल बनाने के लिए जो खर्च होता है उसके लिए मुझे दो हजार रुपये दिए गए थे, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। कुछ लोगों की मिलीभगत से उनको फंसाने के लिए साजिश रची गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments