Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकाशीपुर, बाजपुर, सितारगंज में बनेगी पशु रोग निदान प्रयोगशाला

काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज में बनेगी पशु रोग निदान प्रयोगशाला

रुद्रपुर। पशुओं में बीमारियों का पता लगाने और रोग का सही ढंग से उपचार कराने के लिए अब काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज के पशुपालकों को रुद्रपुर नहीं नहीं आना पड़ेगा। इन तीनों विकासखंडों के पशु अस्पतालों में लैब बनाई जा रही है। इनके उपकरण भी पशुपालन निदेशालय से जिले में पहुंच चुके हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पशु अस्पताल में एक मात्र पशु लैब होने से जिलेभर के पशुपालकों को पशुओं के खून, पेशाब, गोबर आदि की जांच कराने रुद्रपुर आना पड़ता है। पशुपालकों की समस्या सुलझाने के लिए पशुपालन विभाग ने सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर के पशु अस्पताल में भी पशु रोग निदान प्रयोगशाला बनाने की तैयारी की है।
तीनों में से प्रत्येक लैब के लिए विभाग ने तैंतीस लाख रुपये बजट का प्रस्ताव भेजा था। इसलिए निदेशालय की ओर से लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरण पहुंच चुके हैं। जल्द ही लैब तकनीशियन और एक प्रयोगशाला सहायक की तैनाती के बाद पशु अस्पतालों में लैब शुरू कर दी जाएगी। डिप्टी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा ने बताया कि अस्पतालों में लैब के उपकरण आ गए हैं। जल्द ही इन तीनों विकासखंडों में रहने वाले पशुपालकों को जांच सुविधा मिलने लगेगी। तक पशुपालकों को रुद्रपुर लैब में जांच कराने नहीं आना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments