Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्वरोजगार के लिए 2000 पॉलीहाउस की सौगात

स्वरोजगार के लिए 2000 पॉलीहाउस की सौगात

भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग जिले में नाबार्ड और जिला योजना से 2000 पॉलीहाउस का निर्माण 80 फीसदी सब्सिडी देकर कराएगा। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
इस बार नाबार्ड से जिले में उद्यान विभाग को 1940 पॉलीहाउस निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसके तहत किसानों को सब्सिडी के साथ ही रोपण सामग्री में भी छूट दी जाएगी। ताकि किसान पॉलीहाउस में सब्जी, फूलों की खेती से अपनी आजीविका बढ़ा सके। विभाग की ओर पर्वतीय क्षेत्रों में 100 वर्ग मीटर और मैदान में 100 से 500 वर्ग मीटर में पॉलीहाउस बनाए जाएंगे। वहीं विभाग जिला योजना से 60 पॉलीहाउस निर्माण को लेकर कार्रवाई करेगा।
अलग-अलग पॉलीहाउस में फूल और सब्जी उगा सकेंगे किसान
उद्यान विभाग के अनुसार 2000 पॉलीहाउस निर्माण होने से जिले के 1200 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। एक किसान फल और सब्जी के लिए अलग-अलग पॉलीहाउस के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए काश्तकार उद्यान विभाग में आधार कार्ड, जमीन की खाता खतौनी और फोटो देकर आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments