Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउक्रांद ने किया मंत्री अग्रवाल का पुतला दहन,

उक्रांद ने किया मंत्री अग्रवाल का पुतला दहन,

-सीएम से की मंत्रीमंडल से बर्खास्तगी की मांग

देहरादून: बीते रोज युवक से मारपीट मामले में उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई ने काबीना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का पुतला दहन कर सरकार से उनका इस्तीफा मांगा। वहीं मुख्यमंत्री से मांग की कि अग्रवाल को मंत्रीमंडल से अविलम्ब बर्खास्त किया जायI

उक्रांद का कहना है कि मंगलवार को धर्म नगरी ऋषिकेश में सुरेन्द्र सिंह नेगी के साथ हुई मार पिटाई व गन्दी गलियों कि घटना ने मंत्री पद कि गरिमा को तार तार कर दिया है , इससे केवल भाजपा  के चाल चेहरा चरित्र कि नुमाइस के साथ साथ पहाड़ विरोधी मानसिकता का  प्रदर्शन प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा किया गया। यह घटना सबसे ज्यादा शर्मसार धामी सरकार के लिए है। प्रेम चंद अग्रवाल यही नहीं ऐसी कई घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुके है।

आरोप लगाते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्या कांड में जो संदिग्ध व्यक्ति को बचाने का काम प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा किया गया वो भी निंदनीय है। उक्रांद का स्पष्ट मानना है कि सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्री मण्डल से अविलम्ब बर्खास्त करें।

इस दौरान सुनील ध्यानी, दीपक गैरोला, शिव प्रसाद सेमवाल, बिजेंद्र रावत, विपिन रावत, सुलोचना ईष्टवाल, उत्तम रावत, राजेंद्र प्रधान,किरन रावत कश्यप, राजेंद्र गुसाई,दीपक रावत, प्रभात डंडरियल, दीपक मधवाल,सागर भंडारी,मंजू रावत, सरोज रावत, नैना लखेड़ा, सरोजनी नेगी, पूनम ध्यानी, आशा रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments