Sunday, November 22, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोराना वैक्सीन पर भ्रांतियां फैलाने वाले अपराधी:सीएम पुष्कर सिंह धामी

कोराना वैक्सीन पर भ्रांतियां फैलाने वाले अपराधी:सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई राजनैतिक पार्टियों ने दुष्प्रचार किया। कहा कि लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाने की वजह से कई लोगाें की मृत्यु तक हो चुकी। धामी ने कहा कि लोगों को भ्रमित कर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया गया। धामी ने कहा कि ऐसे लोग अपराधी हैं। धामी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के अपराध की उन्हें सजा दी जाए और उन्हें वोट न दिया जाए।
धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन निर्माण कर लोगों की जान बचाने का काम किया है। कहा कि अटल आयुष्मान योजना से लोगों को फ्री इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। कहा कि केंद्र सरकार की मदद से उत्तराखंड में विकास की गति भी दोगुनी हो गई है। चारधाम सड़क से लेकर पुलों तक का निर्माण हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments