Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधफर्जी डॉक्टर गिरोह मामले में एक और गिरफ्तार, भारतीय चिकित्सा परिषद में...

फर्जी डॉक्टर गिरोह मामले में एक और गिरफ्तार, भारतीय चिकित्सा परिषद में कराया था पंजीकरण

देहरादून: पुलिस ने फर्जी डॉक्टर गिरोह मामले में सहारनपुर से एक और गिरफ्तारी की है। आरोपी ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्जी डिग्री हासिल की थी और भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है।

सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी (निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू, कर्नाटक की फर्जी डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। तभी से वह फर्जी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था। सीओ ने बताया कि अन्य फर्जी डॉक्टरों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली गई है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments