Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीबीएसई बोर्डः 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

सीबीएसई बोर्डः 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने बाजी मारी

सीएम धामी ने दी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई


, देहरादून: शुक्रवार को सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट 87.33 प्रतिशत रहा है। घोषित परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। जबकि देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई के 12वीं व 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश न हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।
देशभर में सीबीएसई के कुल 16 रीजन हैं। इनमें देहरादून रीजन 15वें स्थान पर है। बीते साल के मुकाबले पास प्रतिशत में 5.13 प्रतिशत की गिरावट आई। 2021-22 में 85.39 पास प्रतिशत रहा था।
सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में हरिद्वार डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल के छात्र रवित चतरथ ने शहर टॉप किया है। पीसीएम वर्ग के रवित चतरथ में 98.4ः अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर डीएवी पब्लिक स्कूल की कला वर्ग की छात्रा मेघा राठी और डीपीएस रानीपुर से कामर्स के छात्र तनीस कुमार ने 97.2 प्रतिशत लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं पौड़ी जिले में बीआर मॉर्डन स्कूल के आयुष लिंगवाल ने 98 तथा संध्या ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
बता दें, सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं। देहरादून रीजन से 12वीं में 92 हजार 265 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 53757 छात्र व 38508 छात्राएं शामिल थे। बोर्ड के अधीन 155 अटल उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पहली बार बोर्ड परीक्षा दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments